उज्जैन।उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वल्लभनगर के पास एक खाली मैदान में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक अर्ध नग्न अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का मामला दिखाया जा सके।फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मौके से सबूत जुटाकर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:वल्लभनगर के पास मैदान में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी