‘पुष्पा’ बनकर पहुंचे युवक का नया वीडियो:बोला- कर्मचारियों की गलती नहीं, वीआईपी एंट्री मिली थी

उज्जैन।महाकाल मंदिर में फिल्म ‘पुष्पा’ की स्टाइल में एंट्री लेने वाला युवक इंदौर का रहने वाला है। उसका दर्शन करने का वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उसकी मदद करने वाले कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगा रहा है।महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ लुक में साड़ी-ब्लाउज, पैरों में पायल, गले में नींबू की माला और हार, कानों में टॉप्स, नाक में नथ और हाथों में चूड़ियां पहनकर दर्शन करने पहुंचा था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में मंदिर समिति के कुछ कर्मचारी भी उसके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे, जबकि मंदिर समिति ने परिसर में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा रखा है।इसके बावजूद युवक को इस वेशभूषा में दर्शन के लिए प्रोटोकॉल मिला  उसने पूरे मंदिर परिसर में वीडियो भी बनाया। इस दौरान समिति के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उसकी मदद करते दिखाई दिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment