उज्जैन। महिला द्वारा शुक्रवार-शनिवार रात 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया गया। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिये अस्पताल लाया गया। जहां महिला की जान डॉक्टरों द्वारा बचा ली गई।
किशनपुरा में रहने वाली रोशनी पति राजकुमार शेर 27 साल 2 बच्चों की मां है और सिलाई का काम कर 2 बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति शराबी है। जो आये दिन प्रताड़ित करता है। जिसकेचलते रोशनी ने रात 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने माधवनगर थाना एएसआई को कॉल किया। एएसआई मनोहर विश्वकर्मा, आरक्षक अशोक परमार और अरूण मौके पर पहुंचे, महिला को तत्काल उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर उसकी जान बचा ली। डॉक्टरों का कहना था कि आधा घंटा देरी होती तो महिला की जान बचा पाना मुश्किल होता। एएसआई विश्वकर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले रात के समय रोशनी और उसके 2 बच्चों के लापता होने की शिकायत पति और मायापुरी में रहने वाली मां दर्ज कराने पहुंची थी। उस दौरान भी तत्काल रोशनी का पता लगाया गया था और उसे थाने बुलाया गया था। तब सामने आया था कि रोशनी सिलाई का काम करती है। पति शराब पीने का आदी है और आये दिन प्रताड़ित करता है। रोशनी का कहना था कि पति को छोड़ बच्चों के साथ अलग होना चाहती है, लेकिन मां और 2 बहने पति को नहीं छोड़ने का दबाव बना रही है। उसका कहना था कि पति उसे जान से मार सकता है, उस दौरान मामला पारिवारिक होने पर सभी को समझाईश दी गई थी। तभी रोशनी ने उनका मोबाइल नम्बर सेव कर लिया था। उसके जहर खाने के बाद पति घर में मौजूद था और उसे तडफता देख रहा था। रोशनी के पास उनका नम्बर था, जिस पर उसने कॉल कर जहरीला पदार्थ खाने कीसूचना दी और पुलिस तत्काल किशनपुरा पहुंची। डॉक्टरों का कहना था कि आधा घंटा देरी होती तो महिला की जान जा सकती थी। एएसआई विश्वकर्मा ने बताया कि फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। पूरी तरह स्वस्थ्य होने पर बयान दर्ज कर आगे की विवेचना की जायेगी।
पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान -रात 2 बजे खाया था जहरीला पदार्थ