पुरानी रंजिश में देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या: पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।बाणगंगा  क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को घेरकर उस पर हमला किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।इलाज के वक्त बताए आरोपियों के नाम-एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि घायल अवस्था में विशाल को अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान उसने हमलावरों के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की।जांच में सामने आया है कि युवक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद और पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते आरोपियों ने पहले उससे झगड़ा किया और फिर चाकू से हमला कर दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment