इंदौर।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाई गईं सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने उनके भाई बदमाश मिमरोट को उठा लिया। उन्हें रविवार रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पंढरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज थी। उन्होंने पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के सामने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अपशब्द कहे थे। आज पुलिस ने उसे एसीपी कोर्ट भेजा है।आज सोनिला का पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। बदमाश मिमरोट उसकी तैयारी में लगा था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल ने बताया कि बदमाश मिमरोट को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसे एसीपी कोर्ट भेजा गया है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस अधिकारियों से अभद्रता का मामला सामने आया था।प्रदर्शन के दौरान एक महिला कांग्रेस नेत्री ने सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। जांच में बादशाह मिमरोट की भूमिका भी सामने आने पर उसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया था।
पदभार ग्रहण से पहले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन मामले में निगम नेता प्रतिपक्ष का बदमाश भाई गिरफ्तार