काठमांडू। नेपाल में जेन जेड आंदोलन के दमन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। काठमांडू जिला अदालत ने रविवार को यह आदेश दिया। सरकारी पक्ष ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की मंजूरी दी। दोनों नेताओं पर सितंबर 2025 में हुए जेन जेड आंदोलन के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप है। जांच आयोग ने उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। ओली फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने वर्चुअल पेशी दी, जबकि रमेश लेखक कोर्ट में मौजूद रहे।
नेपाल में कोर्ट ने पूर्व पीएम केपी ओली को 5 दिन की रिमांड पर भेजा