इंदौर।इंदौर के एमआईजी इलाके में बुधवार रात एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ फ्लैट में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि लड़की नर्मदापुरम से लापता है, जिसके बाद वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है और टीम इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक, हिंदूवादी कार्यकर्ता मयंक तोमर को सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी नाम से हिंदू लड़की के साथ फ्लैट में रह रहा है। इसके बाद मयंक अपने साथी अंकित तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने पहले अपना नाम मनोज बताया, लेकिन बाद में उसने खुद को जोयब खान बताया। उसके मोबाइल की जांच करने पर 8-10 युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का दावा किया गया। इसके बाद उसे एमआईजी थाने ले जाया गया।घटना के बाद रात में थाने पर हंगामे की स्थिति बनी रही और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस द्वारा युवक की जानकारी खंगालने पर सामने आया कि वह नर्मदापुरम से नाबालिग लड़की को लेकर इंदौर आया था।नर्मदापुरम पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई-एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के अनुसार, लड़की की गुमशुदगी नर्मदापुरम में दर्ज है, इसलिए संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है। युवक के मोबाइल से मिले आपत्तिजनक कंटेंट की जानकारी भी वहां की पुलिस को साझा की गई है। आगे की कार्रवाई नर्मदापुरम पुलिस द्वारा की जाएगी।
नाबालिग के साथ पकड़ाया जोयब:नर्मदापुरम से लापता थी लड़की, मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिले