उज्जैन। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी छोटू उर्फ राहिद पिता रईश शेख 21 साल निवासी महुपुरा, पटेल कॉलोनी शाजापुर, हाल मुकाम मटन मार्केट के सामने नागझिरी को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) द्वारा 20 साल की सजा सुनाई गई है। अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र कुमार खांडेगर ने बताया कि प्रकरण में नाबालिग की माता द्वारा 16 जून 2024 को नागझिरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि पति से अलग तीन बच्चे के साथ रहती है। 17 जून को वह काम पर गई थी, वापस लौटने पर बड़ी बेटी घर पर नहीं मिली थी। आसपास तलाशने के बाद कुछ पता नहीं चला। अज्ञात युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की थी। पुलिस द्वारा नाबालिग को तलाश किया था, जिसके न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराये गये थे। जिसमें सामने आया था कि छोटू उर्फ राहिद बहला फुसलाकर ले गया था। अजमेर राजस्थान के बाद इंदौर लाकर बलात्कार किया। उसके साथ 2 लोग ओर थे, जिन्होने छोटू का साथ दिया। संपूर्ण विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। मामले पैरवी सूरज बछेरिया विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गई।
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा