उज्जैन। नागदा के राममंदिर के पास रहने वाली अन्नु पिता मधुकर जैन 18 वर्ष की हालत गंभीर होने पर गुरूवार दोपहर को उज्जैन रैफर किया गया था। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन उज्जैन पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी सांसे थम गई। चरक भवन में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अन्नु जैन ने जहरीला पदार्थ खाया था। अस्पताल चौकी पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर मर्ग डायरी जांच के लिये नागदा थाना पुलिस को भेजेगी।
संबंधित समाचार
-
लोकायुक्त टीम ने शिक्षा विभाग का बाबू को पकड़ा: रिटायर्ड शिक्षक से मांगी थी 20 हजार की घूस
उज्जैन।रतलाम जिले के जावरा में उज्जैन लोकायुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर शिक्षा विभाग के एक बाबू... -
शहर से बाहर होगी मांस-मछली की दुकानें:वाराणसी की तर्ज पर एमआईसी में आएगा प्रस्ताव,
उज्जैन।उज्जैन में शराबबंदी के बाद अब मांस-मटन और मछली की दुकानों को भी शहर से बाहर... -
ओवरलोड चलाता ऑटो का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया जब्त, ड्राइवर ने माफी मांगी
उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाली भीड़ के बीच एक ऑटो चालक लोगों की जान जोखिम में...