नगर में 4 घंटे बिजली बंद रही, उपभोक्ता होते रहे परेशान

 

 बडौद। – नगर में प्रातः 5 बजे अचानक बिजली बंद हो गई जो पौने 9 बजे तक बिजली का आना जाना चलता रहा जिसके चलते उपभोक्ता परेशान होते रहे और परेशानी उस समय और बढ़ गई जब पेयजल नल का समय हो गया ऐसे में बिजली का आना-जाना चलता है जिससे परेशानी और बढ़ जाती है ये क्रम कब बंद चालू हो जाए कहा नहीं जा सकता है और हर हफ्ते मेंटेनेंस के नाम पर 4 घंटे बिजली बंद रहती है उसके बाद भी समस्या जस की तस रहती हैं इससे ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का अंदाजा लगाया जा सकता है जबकि बिजली को लेकर किसान संघ ने बिजली ग्रीड पर धरना भी दिया जा चुका है लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment