नगर निगम में कुत्तों की नसबंदी का घोटाला:33 हजार की नसबंदी का दावा, सर्वे में 2204 मिले; संभागायुक्त ने निगम कमिश्नर से मांगा जवाब

रतलाम।रतलाम  में कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर हुए करोड़ों रुपए के कथित घोटाले की लोकायुक्त जांच लगभग पूरी हो चुकी है। इस मामले में संभागायुक्त ने नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जबकि लोकायुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भोपाल भेज दी है।कांग्रेस पार्षद ने उठाया था बधियाकरण में भ्रष्टाचार का मुद्दा-रतलाम में कुत्तों के बधियाकरण को लेकर हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत वार्ड क्रमांक 1 की कांग्रेस पार्षद भावना हितेश पैमाल ने लोकायुक्त और संभागायुक्त से की थी। पार्षद ने नगर निगम के सम्मेलन में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।निगम ने बताए 33 हजार से ज्यादा कुत्तों के बधियाकरण का दावा-नगर निगम की ओर से पार्षद को दिए गए जवाब में बताया गया था कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच निगम द्वारा करीब 2 करोड़ 58 लाख रुपए खर्च कर 33 हजार 630 कुत्तों का बधियाकरण किया गया है। नगर निगम के दावे के विपरीत, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगस्त माह में शहर के पांचों जोन में कराए गए सर्वे में बधियाकरण किए गए सिर्फ 2204 कुत्ते ही पाए गए। इसके अलावा 3111 कुत्ते ऐसे मिले, जिनका अभी तक बधियाकरण नहीं हुआ है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment