नगर निगम के स्विमिंग पूल में हुक्का कांड, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

उज्जैन: नगर निगम के स्विमिंग पूल में हुक्का कांड, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

उज्जैन नगर निगम द्वारा हाल ही में आम जनता के लिए खोले गए नए स्विमिंग पूल में हुक्का पीने का वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का संचालन रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस नामक निजी कंपनी के जिम्मे है। पूल को 31 मार्च 2025 को जनता के लिए खोला गया था।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक पूल के प्रवेश द्वार पर खुलेआम हुक्का पी रहे हैं, जबकि उसी समय वहां कई परिवार और बच्चे मौजूद थे। वीडियो में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि एक जागरूक व्यक्ति ने इस हरकत पर आपत्ति जताई, लेकिन हुक्का पी रहे युवकों ने इसे कोई गलत बात नहीं माना और लापरवाही से पेश आए।

वीडियो में नजर आ रहा है कि आपत्ति जताने वाले व्यक्ति ने पूल में मौजूद एक कर्मचारी से बात की, जिसने अपना नाम साहिल बताया। सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी लागत से बने इस सार्वजनिक स्थल पर आखिर निगरानी के क्या इंतजाम हैं? क्या निजी ऑपरेटर और नगर निगम की जिम्मेदारी सिर्फ निर्माण तक सीमित है?

सवाल उठ रहे हैं:

  • पूल परिसर में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने की क्या व्यवस्था है?

  • क्या रामा कृष्णा इंटरप्राइजेस जैसी निजी फर्म को संचालन का जिम्मा देना उचित निर्णय था?

  • नगर निगम ने अब तक इस मामले पर क्या कार्रवाई की है?

वायरल वीडियो के बाद अब आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों की मांग है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी, नियमों का पालन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

(यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर आधारित है, नगर निगम या ऑपरेटर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आने की स्थिति में खबर को अपडेट किया जाएगा।)

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment