दोपहर में रौनक गुर्जर को गोली मारने की अफवाह फैल गई

उज्जैन। रंगपंचमी के बीच रविवार दोपहर में रौनक गुर्जर को गोली मारने की अफवाह फैल गई। तीन थानों की पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने के लिये निकल पड़ी। 2 घंटे बाद सामने आया कि किसी ने झूठी खबर फैलाई है। रौनक ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।
ढांचा भवन में रहने वाला रौनक गुर्जर बदमाश प्रवृति का है। जिसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज है। रविवार दोपहर पुलिस रंगपंचमी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। तभी 2 बजे लगभग खबर फैली की मक्सीरोड पर रौनक गुर्जर को गोली मार दी गई है। तत्काल पंवासा पुलिस क्षेत्र में घटनास्थल का पता लगाने निकल पड़ी। मक्सीरोड का एक हिस्सा माधवनगर थाना क्षेत्र में आता है। पंवासा में पता नहीं चलने पर माधवनगर अपने क्षेत्र में जानकारी जुटाने निकली। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया, इस बीच चिमनगंज थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई और ढांचा भवन रौनक के घर पहुंची, जहां ताला लगा हुआ था उससे और परिवार से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। कुछ देर बाद चिमनगंज थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया का संपर्क रौनक से हुआ। जो सुरक्षित शहर से बाहर होना सामने आया। इस बीच 3 थानों की पुलिस करीब 2 घंटे तक सही घटना का पता लगाने के लिये परेशान होती रही। रौनक और पुलिस के बीच संपर्क होने पर रौनक ने मोबाइल से अपने सुरक्षित होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
000000000000

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment