उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पीने के लिए मिल सके इसके लिए मुंबई के श्रद्धालु ने वाहन के साथ 2500 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का टैंकर बनवा कर दान में दिया है। इसके लिए श्रद्धालु ने एक माह पूर्व वाहन मेले से वाहन का चेसिस क्रय किया और बाद में ठंडे पानी का स्टील का टैंकर बनवाकर उसे वाहन की चेसिस पर लगवाया।
बुधवार को मुंबई निवासी अमित पोपटलाल पांचाल ने मंदिर समिति को श्रद्धालुओं को गर्मी के दौरान पीने का ठंडा पानी आसानी से सुविधानुसार उपलब्ध हो सके इसे लेकर ठंडे पानी का एक विशेष टैंकर (गाड़ी सहित) दान किया है। इस पुनीत कार्य के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाता का स्वागत एवं सम्मान किया। इस टैंकर की क्षमता का यह स्टील का टैंकर डबल बाडी का है। वाहन एवं चेचिस भी उच्च कंपनी का लिया गया है। इसमें 24 घंटे तक पानी ठंडा रहने की व्यवस्था दी गई है।