ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन को डेडलाइन दी, कहा- जून तक समझौता करो

वाशिंगटन। अमेरिका ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए जून तक की डेडलाइन दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों पक्षों पर दबाव डालकर इस समय सीमा तक समझौता करवाना चाहता है। जेलेंस्की के अनुसार, अगर समय पर समझौता नहीं हुआ तो वे दोनों देशों पर और अधिक दबाव डालेंगे। इसका नतीजा बुरा हो सकता है। ट्रम्प प्रशासन इस मामले में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका ने अगले दौर की त्रिपक्षीय बातचीत को पहली बार अमेरिका में आयोजित करने का सुझाव दिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment