शेनझेन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे।जिनपिंग पहली बार प्रोटोकॉल तोड़कर किसी विदेशी नेता को रिसी करने एयरपोर्ट आए हैं। इसे ट्रम्प के चीन दौरे और दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत से जोड़कर देखा जा रहा है।ट्रम्प APEC समिट में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होनी है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रेयर अर्थ सप्लाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।ट्रम्प की कल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक होगी। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक इसमें वैश्विक शांति, यूक्रेन युद्ध, व्यापार और दुनिया में बढ़ते तनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
ट्रम्प को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग: पहली बार ऐसा किया; पुतिन के साथ दोनों नेताओं की कल मीटिंग