उज्जैन। गुरूवार को जेल महानिदेशक गोविंद प्रतापसिंह आकस्मिक भ्रमण पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचे। उनकी अगवानी जेल अधीक्षक मनोज साहू ने की। भ्रमण के दौरान उन्होने वीडियो पेशी के लिये बनाये जा रहे कक्षों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उप अधीक्षक (प्रशा.) जसमनसिंह डावर, नवीन कुमान नेमा, परिवीक्षा अधिकारी वनिता तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक सुरेश गोयल, प्रवीण कुमार मालवीय और जेल स्टॉफ मौजूद रहा। जेल महानिदेशक ने उज्जैन सर्किल में पदस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की और चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनने के बाद समाधान के लिये दिशा-निर्देश जारी किये।
संबंधित समाचार
-
न्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा
उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान... -
घर के बाहर बैठी युवती का अपहरण
उज्जैन। घर के बाहर बैठी युवती का मंगलवार रात 8 बजे एक युवक ने अपहरण कर... -
शाही मस्जिद मामला: 14 उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में -4 को भेजा गया जेल, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजरें
उजजैन। चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को शुरू...