जिले में निजी बोरिंग पर प्रतिबंध, 30 जून 2027 तक लागू रहेगा आदेश

आलीराजपुर। जिले में अल्पवर्षा और भू-जल के अत्यधिक दोहन से तेजी से गिरते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। साथ ही पेयजल के अलावा अन्य प्रयोजनों के लिए निजी एवं अशासकीय नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है।जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 30 जून 2027 अथवा पर्याप्त वर्षा होने तक लागू रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर बोरिंग मशीन जब्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उल्लंघन पर जुर्माने और कारावास का भी प्रावधान है।विशेष परिस्थितियों में अपर कलेक्टर से अनुमति प्राप्त की जा सकेगी। वहीं शासकीय योजनाओं के तहत होने वाले नलकूप खनन कार्य इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment