इंदौर।इंदौर में MBA छात्रा की नृशंस हत्या के आरोपी पीयूष धामनोतिया को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। छात्रा की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि पीयूष उसकी बहन का डिजिटल वॉलेट खुद चलाता था। वह कई बार उससे पैसे ले चुका था। इसी वजह से छात्रा को वॉलेट का पासवर्ड बदलना पड़ा था।MBA छात्रा की छोटी बहन ने बताया कि करीब एक महीने पहले पीयूष ने छात्रा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। बाद में मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया था। मरम्मत के पैसे भी छात्रा की बहन ने ही दिए थे। पासवर्ड बदलने के बाद भी पीयूष ने उससे 1800 रुपए लिए थे।बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद पुलिस को पूछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड मिली था। आरोपी की पुलिस रिमांड बुधवार को खुत्म होने पर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को जब पुलिस आरोपी को उसके कमरे पर लेकर जा रही थी, तब कुछ मीडिया कर्मियों ने उससे बातचीत की। उससे पूछा गया कि छात्रा उसकी प्रेमिका थी, फिर उसने उसकी हत्या क्यों कीइस पर वह हंसते हुए बोला, “क्या करोगे जानकर?” इसके बाद वह कुछ देर तक चुप खड़ा रहा। फिर पुलिस वाहन में बैठ गया। पुलिस वैन में बैठते समय उसने कहा कि “इसका भी समय आएगा, तब सबको सब बता दूंगा।” इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।