चोंडी डैम के लीकेज से किसानों में हाहाकार, कलेक्ट्रेट पहुंचा जनसैलाब

*बुरहानपुर। भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना के चोंडी डैम में हो रहे लीकेज को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। किसानों ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर लीकेज तुरंत बंद करने की मांग की।ग्राम फोपनार, बड़सिंगी, दहीहांडी, रायगांव, नीमगांव, तुरकगुराडा, पिपरी, खामनी, भावसा, खारी, मालवीर, बक्खारी और मोहद समेत आसपास के गांवों के किसानों ने बताया कि डैम की गेट संरचना से लगातार पानी रिस रहा है। किसानों का कहना है कि कम बारिश के कारण अगर यह रिसाव नहीं रुका तो सिंचाई और पीने के पानी का संकट और गहरा जाएगा।
*कलेक्टर ने बनाई जांच टीम-पहले ज्ञापन लेने डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे पहुंचे, लेकिन किसानों की मांग पर कलेक्टर हर्ष सिंह मौके पर पहुंचे। किसान नेता इंद्रसेन देशमुख ने जल संकट और लीकेज रोकने की मांग दोहराई।कलेक्टर हर्ष सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि एक टीम जांच के लिए मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment