चैकिंग-पेट्रोलिंग के साथ जारी रहेगी निगरानी-एसपी

उज्जैन। सावन माह समाप्त होने के बाद से पुलिस मैदान में दिखाई दे रही है। लगातार चैकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी के लिये रातभर पुलिस सड़कों पर घूम रही है। पिछले दिनों की पुलिस कार्यशैली को लेकर गुरूवार को एसपी ने समीक्षा बैठक आयोजित की और निर्देश दिये कि शहर में चैकिंग-पेट्रोलिंग के साथ निगरानी जारी रखी जायेगी।
अगस्त माह के अंतिम सप्ताह 3 हत्या और चाकूबाजी के मामले सामने आने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा एक्शन में आ गये थे, पूरे जिले की पुलिस को मैदान में उतार दिया था। रात 11 बजे बाजार बंद कराया जा रहा है, शहर में प्रवेश मार्गो से लेकर प्रमुख चौराहों पर चैकिंग पाइंट लगाये जा रहे है। रातभर पुलिस सड़कों पर दौड़ लगा रही है। पिछले चार-पांच दिनों से जारी पुलिस की कार्यशैली को लेकर एसपी ने गुरूवार को पुलिस कंट्रोलरूम पर समीक्षा बैठक आयोजित की और चैकिंग-पेट्रोलिंग के दौरान की गई कार्रवाई का खाका थाना प्रभारियों से मांगा। उन्होने निर्देश जारी किये कि रात्रिकालीन गश्त के साथ चैकिंग और पेट्रोलिंग जारी रखी जायेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे जाये। असामाजिक और आपराधिक तत्वों की गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुये सूचना तंत्र को मजबूत कर आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण किया जाये। लंबित मामलों का निराकरण भी शीघ्र किया जाये। उन्होने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थाना प्रभारी और अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चि करें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment