घर से लापता बालिका 2 दिन बाद बदनावर में मिली

बड़नगर। घर से लापता हुई 15 साल की बालिका को बड़नगर थाना पुलिस ने 2 दिनों की तलाश के बाद बदनावर से खोज निकला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। बालिका की तलाश के लिये थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने एसआई चांदनी पाटीदार, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे और आरक्षक मनोज बैरागी की टीम का गठन किया था।टीम ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्य से बालिका को दस्तयाब किया और बड़नगर लेकर आये। जहां सामने आया कि परिवार से नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया था। वह माता-पिता के साथ रहना नहीं चाहती है। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। थाना प्रभारी के अनुसार बालिका को शासकीय बालिका गृह उज्जैन भेजा गया है। जहां काउसिलिंग कराई जायेगी।
000000000000000

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment