घर के बाहर से मंडी व्यापारी की कार चोरी

उज्जैन।चिमनगंज थाना क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए। यहां रतन एवेन्यू कॉलोनी में रहने वाले मंडी व्यापारी विकास अग्रवाल की घर के बाहर खड़ी कार बदमाश चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में पांच बदमाश दिखाई दिए हैं। इसी तरह अगस्त 2025 में भी चिमनगंज थाना क्षेत्र में ही कानीपुरा मार्ग की कॉलोनी में बदमाशों का गिरोह आया था और एक साथ चार बाइके चुरा ले गए थे। कोचिंग संचालक अमित सक्सेना के घर दो गाड़ियां थी, लेकिन बदमाश अब तक नहीं पकड़ाए।अब मंडी व्यापारी की घर के बाहर खड़ी कार को बदमाश चुरा ले गए। पांच बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए, जो बाइक पर सवार होकर आए थे और चंद मिनट में घर के बाहर खड़ी कार का लॉक खोलकर उसमें दो बदमाश गाड़ी में बैठकर बेखौफ उसे ले गए। बदमाश अन्य कैमरों में कैद हुए और कार को कानीपुरा मार्ग की तरफ ले जाते दिखाई दिए। व्यापारी अग्रवाल ने कुछ साल पहले ही कार खरीदी थी। बुधवार सुबह उन्होंने चिमनगंज थाने पहुंच पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराते हुए रिपोर्ट की।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment