ग्रामीणों को आपदी की स्थिति में सर्तकता और बचाव की जानकारी दी

शुजालपुर। आदर्श गांव अजनई में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में शिवालय परिसर में आपदा प्रबंधन विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा की स्थिति में सतर्कता, बचाव एवं प्रबंधन की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर नवांकुर संस्था अकोदिया नगर जन उत्थान समिति द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी राहुल विश्वकर्मा, संस्था प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अजनई के सदस्य एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता राहुल परमार तथा पूर्व छात्र देशराज धनगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही। ग्राम विकास प्रस्फु टन समिति के अध्यक्ष केदार सिंह मेवाड़ा, सचिव बाबूलाल मेवाड़ा एवं ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जगदीश मेवाड़ा सहित अन्य समिति सदस्यों की भी उपस्थिति रही। आदर्श गांव अजनई ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रस्तावना अध्यक्ष केदार सिंह राजपूत ने रखी, जबकि आभार सचिव बाबूलाल मेवाड़ा ने माना। कार्यक्रम के अंत में देशराज धनगर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आपदा के समय सजग रहने एवं आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। 402

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment