गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी का उड़ान भरने के बाद पता चला: इमरजेंसी लैंडिंग कराई

गोवा।गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोपा) लाया गया।फ्लाइट ने सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, वापस मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था।
विमान में 229 यात्री सवार थे।फ्लाइट 6E 2102 के रूट का ट्रैकिंग मैप, इंजन में तकनीकी खराबी के बाद विमान गोवा लौट आया।

इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू-इंडिगो ने बताया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा।कंपनी ने कहा कि असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई गईं और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment