गेर में शामिल हुए सीएम यादव:महाकाल मंदिर में किया ध्वजा पूजन, फूलों की होली खेली

उज्जैन।उज्जैन में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को एक लोटा केसर जल अर्पित कर रंगपंचमी की परंपरागत शुरुआत हुई। इसके बाद शहर में अगल-अलग गेर निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने टावर चौक पर आमजन के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान उन्होंने लोगों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की, देशभक्ति गीत गाया और प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। टावर चौक पर बने मंच से मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फूलों के ये रंग हमें याद दिलाते हैं कि जीवन में सबसे बड़ा रंग दिल का होता है, जो आपसी सम्मान, भाईचारे और देशभक्ति से भरा होता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व से समाज में प्रेम, स्नेह और आत्मीयता बढ़े, यही ईश्वर से प्रार्थना है।सीएम ने किया ध्वजा पूजन-गेर में शामिल होने से पहले सीएम महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर की ध्वजा का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ों के शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और शस्त्र संचालन कर प्रदर्शन भी किया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment