गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी- 7 मजदूरों की मौत

3 गंभीर रूप से घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

ब्रह्मास्त्र गुरुग्राम

गुरुग्राम में सोमवार रात ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची।

मिट्टी और मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें रेस्क्यू आॅपरेशन चलाए हुए है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना के बाद बिल्डर ने सोसाइटी के मेन गेट पर बाउंसर खड़े कर दिए हैं, किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।
एसटीपी का काम चल रहा था
जानकारी के मुताबिक, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा था। रात 8 बजे अचानक बेसमेंट में मिट्टी की दीवार गिर गई। इसमें 10 मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दूसरे मजदूरों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मिट्टी और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment