गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने 12 घंटे में खोजा

सनावद -पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण)  शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर नाबालिक /बालिग बालक/बालिकाओ को दसत्याब करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस थाना सनावद पर ग्राम ढकलगाँव निवासी 02 नाबालिग बालिकाओ के गुम होने की सूचना मिली जिस पर से थाना सनावद पर क्रमशः अपराध क्रमांक 277/26 एवं 278/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनाबालिग बालिकाओं के एक साथ गुम हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे थाना सनावद से पुलिस टीम का गठन कर दोनों बालिकाओ को सकुशल खोजने के लिए निर्देशित किया गया।
गठित  टीम द्वारा दोनों बालिकाओ को खोजने के हर संभव प्रयास किए जा रहे थे परिणामस्वरूप विवेचना के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दोनों बलिकाये इंदौर मे है, प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल इंदौर रवाना किया गया जहां पुलिस टीम ने दोनों बालिकों को खोज कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । दोनों बालिकाओ से महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा घर से जाने के बारे पूछने पर उन्होंने अपने परिजनों के द्वारा डाटने पर रूठ कर घर से जाने की बात पुलिस को बताई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment