सारंगपुर। शहर स्मार्ट हो ना हो और बिजली सेवाएं दुर्स्स्त हो या ना हो लेकिन उपभोक्ताओं को स्मार्ट बिजली बिल भरने की सुविधा जरूर मिलेगी। विद्युत कंपनी द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम जोरशोर से चल रहा है। विगत कुछ माह में करीब 1200 मीटर लग चुके हैं। उपभोक्ताओं के चाहने या न चाहने के बाद भी मीटर को निजी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा बदला जा रहा है, कर्मचारियों के द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार बिजली खपत कर सकेंगे। बिजली की बबार्दी पर उनकी नजर रहेगी। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा पहली बार अपनी खर्च पर उपभोक्ताओं को मीटर लगाकर दिया जा रहा है। प्रत्येक बिल पर भी छूट भी दी जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि पुरे शहर में मीटर बदले जाएंगे।
खपत पर उपभोक्ताओं की रहेगी नजर