नई दिल्ली। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को वीडियो जारी कर लोगों से 16 अक्टूबर को 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचने की अपील की थी।CJP ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को प्रदर्शन की निर्धारित स्थल की लिस्ट से हटा दिया था, जिसके बाद CJP ने कनॉट प्लेस पर प्रदर्शन बुलाया है।चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर कनॉट प्लेस पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लहरा दो तिरंगा मार्च को परमिशन नहीं देने की मांग की है।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन से दिल्ली के करीब 20 लाख व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से कारोबार को 2,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
कॉकरोच पार्टी ने 16 अक्टूबर को प्रोटेस्ट बुलाया; व्यापारी संघ की प्रदर्शन पर रोक की मांग