कांग्रेस बंगाल में 10 लाख तक मुफ्त इलाज देगी

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने खुद को राज्य में जनता के लिए तीसरे विकल्प के रूप में पेश करते किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2,000 की आर्थिक सहायता, पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक फ्री शिक्षा और राज्य में मुफ्त सरकारी परिवहन सुविधा देने की घोषणा की गई है। किसानों के लिए घोषणापत्र में छोटे और भूमिहीन किसानों को हर साल 15 हजार की सहायता राशि और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात भी कही गई है। हर परिवार को 10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर देने का वादा किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment