कचरा प्लांट में लगी आग, दूर तक दिखा धुआ

उज्जैन। नगर निगम के कचरा प्लांट में सोमवार शाम आग लग गई। कचरा जलाने पर उठा धुआ दूर तक दिखाई दिया। कुछ देर के लिये प्लांट पर अफरा-तफरी मची, लेकिन दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
नीलगंगा थाना क्षेत्र के जंतर-मंतर मार्ग गऊघाट के सामने नगर निगम का कचरा प्लांट बना हुआ है। जहां कचरा गाडियां भी खड़ी रहती है। शाम 5.30 बजे के लगभग प्लांट में रखा सूखा कचरा अचानक सुलग गया, कुछ देर में ही क्षेत्र में धुआ फैल गया और दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने कचरा गाडियों का बाहर निकाला, इसी बीच फायर बिग्रेड की 3 से 4 दमकलें भी मौके पर पहुंच गई। आगजनी का पता चलने पर नीलगंगा थाना पुलिस भी पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये और कुछ देर में आग पूरी तरह से काबू में आ गई। इस बीच बारिश भी शुरू हो गई थी, जिसके चलते आग तेजी के साथ नहीं फैली। पुलिस के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। आगजनी की आशंका शार्ट सर्किट माना जा रहा है। निगम की ओर से शिकायत दर्ज कराने पर मामले की जांच की जायेगी। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ बढ़ते तापमान और बिजली का लोड़ बढ़ते ही आगजनी की घटना सामने आने लगी है। कुछ दिन पहले ही चिमनगंज थान क्षेत्र के सोफा कारखाने के भीषण आग लगी थी और आसपास के 2 दुकाने भी चपेट में आ गई थी। यहीं नहीं रविवार को घट्टिया थाना क्षेत्र के निपानिया गोयल में 8-10 खेतों में लगी आग वेयर हाऊस के पास तक पहुंच गई थी। समय पर दमकलों ने काबू पाया लिया नहीं तो वेयर हाऊस भी आग की चपेट में आ जाता।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment