एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर-गोवा फ्लाइट बंद:समर शेड्यूल में बदलाव, बेंगलुरु की नई फ्लाइट शुरू

इंदौर।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से गोवा के बीच संचालित होने वाली अपनी नियमित उड़ान को बंद कर दिया है। इससे गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए एक प्रमुख और सुविधाजनक विकल्प खत्म हो गया है।अब यात्रियों के पास सिर्फ इंडिगो की एक नियमित फ्लाइट और एक रविवार को चलने वाली फ्लाइट का ही विकल्प बचे हैं। ऐसे में सीधी उड़ान के विकल्प कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक फ्लाइट सुबह 10:55 बजे इंदौर से गोवा जाती थी, दोपहर 12:30 बजे गोवा पहुंचती थी। वापसी में 1:05 बजे गोवा से उड़ान भरकर 2:30 बजे इंदौर आती थी।गोवा फ्लाइट बंद करने के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरु के लिए नई उड़ान शुरू की है। यह फ्लाइट शाम 4:25 बजे बेंगलुरु से इंदौर आएगी और शाम 5 बजे वापस बेंगलुरु रवाना होगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment