कैलिफोर्निया।ईरान की फुटबॉल टीम अमेरिका जाकर वर्ल्डकप में हिस्सा लेगी। FIFA के अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने इसकी पुष्टि की है। इन्फैन्टिनो ने बताया कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भरोसा दिलाया है कि ईरान की नेशनल टीम को 2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने अमेरिका आने दिया जाएगा।इस बार फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण ईरान पर ट्रैवल और वीजा बैन के बाद टीम की भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे थे।इन्फैन्टिनो ने X पोस्ट पर कहा-मैंने मंगलवार रात ट्रम्प से वर्ल्ड कप की तैयारियों पर चर्चा की। हमने ईरान की स्थिति और उसकी टीम की भागीदारी पर भी बात हुई। ट्रम्प ने मुझे भरोसा दिलाया है कि ईरान को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अमेरिका आने दिया जाएगा।
ईरानी टीम अमेरिका में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलेगी:FIFA चीफ बोले- ट्रम्प मंजूरी देंगे