ईंधन संकट से निपटने के लिए नेपाल में 2 दिन की छुट्टी, काम के घंटे भी बदले

नई दिल्ली। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ईंधन संकट के बीच नेपाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू की है। सरकार के मुताबिक, अब शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले केवल शनिवार को छुट्टी होती थी। छुट्टियों के साथ काम के घंटे भी बदल दिए गए हैं। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि पहले यह समय 10 बजे से 5 बजे तक था। सरकार की प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई में बाधा के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे पहले नेपाल ने एविएशन फ्यूल की कीमतों में 117% तक बढ़ोतरी की थी, ताकि सप्लाई जारी रखी जा सके।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment