नई दिल्ली।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अश्लील और हिंसक कंटेंट कम दिखाई देगा।इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के नए और बेहतर मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रिकमेंडेशन से हटा देंगे।
नए सिस्टम के तहत अब AI मॉडल बिना यूजर्स की शिकायत का इंतजार किए पोस्ट की जांच करेंगे। यह बदलाव रील्स, एक्सप्लोर और फीड में दिखने वाले उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते।सरकार की एडवाइजरी के बाद बढ़ी सख्ती-दरअसल, 10 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्ट्री ने Meta को एडवाइजरी जारी कर रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने को कहा था। सरकार ने भ्रामक, एडिटेड और गलत संदर्भ वाली सामग्री को ज्यादा प्रचारित होने से रोकने के निर्देश दिए थे।