इंदौर आ रही छात्रा की मौत:ट्रक के पहिए ने कुचला सिर, बाइक चला रहे मौसा की हेलमेट से बची जान

इंदौर।दशहरे की छुट्टियों में हॉस्टल से घर लौट रही 15 साल की महिमा की सड़क हादसे में मौत हो गई। इंदौर में डबल चौकी से अपने मौसा के साथ मोटर साइकिल पर इंदौर आ रही छात्रा पालदा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ गई।वह ट्रक के टायर के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे उसके मौसा घायल हो गए। हादसा नेमावर रोड पर पालदा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के आगे हुआ।मृतका की पहचान महिमा पिता गलसिंग सोलंकी, निवासी ग्राम भायली, जिला देवास के रूप में हुई है। 9वीं की छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दशहरे की छुट्टियां होने के कारण वह अपने मौसा मूलचंद बघेला (28) के साथ इंदौर आ रही थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment