नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य घरेलू एयरलाइंस के मुकाबले सबसे कम है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी। दरअसल एक विमान दिन-भर में कई उड़ानें करता है और पायलटों को आराम भी देना होता है, इसलिए एक विमान के लिए कई पायलट होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा अनुपात स्पाइसजेट में है। यहां हर एयरक्राफ्ट के लिए 9.4 पायलट का रेश्यो है। इसके बाद अकासा एयर में यह अनुपात 9.33 पायलट प्रति एयरक्राफ्ट है। वहीं एयर इंडिया में प्रति एयरक्राफ्ट 9.1 पायलट हैं, जबकि उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस में यह अनुपात 8.8 है।
इंडिगो के एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट, घरेलू एयरलाइंस में सबसे कम