आरोन, सिरोंज बायपास पर शव रखकर पीड़ित परिवार ने किया चक्काजाम

गुना। जिले के आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोन, सिरोंज बायपास पर शव रखकर पीड़ित परिवार ने बुधवार उस समय चक्काजाम कर दिया जब वह गुना से पीएम के बाद शव घर आरोन ले जा रहे थे। मामला मंगलवार को दो पक्षों में जमीनी वादविवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फॉर व्हीलर वाहन चढ़ाने का बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बजरंगगढ़ स्थित शिवभान सिंह सोलंकी अपने बेटों के साथ गुना से घर वापस आ रहे थे तभी उनकी कार में कार आडा दी जिससे उनके पिता की मौत हो गई। वहीं कार में बैठे दोनों बेटे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि कार्यवाही न होने पर चक्का जाम किया है। परिजनों ने आरोपियों पर धारा 302 एवं मकानों पर बुलडोजर कार्यवाही करने की मांग पुलिस और प्रशासन से की जा रही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment