जगोटी। शुक्रवार को कांग्रेस जगोटी मंडलम द्वारा भगवान श्री धन्वंतरी की पूजा अर्चना करते हुए सभी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं की। चौक बाजार जगोटी में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्रोच्चार पूजा अर्चना की गई। अतिथि शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डा चैनसिंह चौधरी ने कहा कि भगवान श्री धन्वंतरी अच्छे स्वास्थ्य, आरोग्य, संतुलित जीवन शैली व प्रकृति से सीधे जुड़ाव की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जगोटी मंडलम अध्यक्ष अनंत शर्मा, महिदपुर ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेश पांचाल, राहुल चौधरी, विशाल डाबी, विशाल बैरागी, जगदीश डाबिया, आजाद शाह, आदि मौजूद थे।
आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि का पूजन कर की अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं