आरटीओं ने प्रारंभिक तौर पर कहा था,मेले में उसी आंकडे पर आया वाहन विक्रयइस बार दो पहिया-चार पहिया वाहनों का विक्रय 40 हजार के नजदीक तीसरे वर्ष रेकार्ड बनने की स्थिति,इस वर्ष सबसे महंगा 2.5 करोड का मर्सिडिज का वाहन पंजीबद्ध

उज्जैन।लगातार तीसरे वर्ष विक्रम व्यापार मेला अपनी उंचाईयों को छूने को बेताब है। इस बार भी वाहन विक्रय का रेकार्ड कायम होने जा रहा है। गुरूवार तक 35 हजार 700 से अधिक वाहन विक्रय हो चुके थे और अभी तीन दिन शेष हैं। मेले की शुरूआत में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने इस बार विक्रय वाहनों की संख्या अनुमानित 40 हजार बताई थी जिसके नजदीक यह आंकडा आ पहुंचा  है।इस वर्ष 16 फरवरी से 19 मार्च के लिए  उज्जैन में विक्रम व्यापार मेले का आयोजन किया गया था। बीच में मौसम की गडबड को देखते हुए एवं अन्य कारणों को लेकर मेला अवधि 10 दिन बढाई गई है। इसके चलते मेला 29 मार्च तक चलेगा। आरटीओ संतोष मालवीय बताते हैं कि इस बार वाहन विक्रय की स्थिति में 27885 चौपहिया वाहन एवं 6121 दुपहिया वाहनों का विक्रय हो चुका है। शुक्रवार से अभी मेले के तीन दिन शेष हैं ऐसे में वाहनों का विक्रय करीब 40 हजार के आसपास रह सकता है। मेले में खरीदे जा रहे बाइक, कार एवं अन्य निजा वाहनों जैसे गैर व्यवसायिक परिवहन वाहनों पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।अनुमान के करीब पहुंचे-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय बताते हैं किे अभी तक 2.5 करोड का मर्सिडिज का वाहन पंजीयन के लिए किया है। पंजीयन की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। आगे और भी महंगे वाहनों के पंजीयन की स्थिति सामने आ सकती है। उनके अनुसार मेले की शुरूआत में ही मुझे करीब 40 हजार के लगभग वाहन विक्रय का अनुमान था । वर्ष 2025 में कुल 36225 वाहन बिके थे। अभी मेले में तीन दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीद है कि यह रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है।इंजीनियरिंग कालेज परिसर में दुसरा वर्ष-मेले में चौपहिया वाहनों की 123 दुकानें, दोपहिया वाहनों की 40 दुकानें और फूड जोन की 60 दुकानें सहित कुल 223 दुकानें हैं। ग्वालियर की तर्ज पर उज्जैन में वाहन विक्रय मेले की शुरुआत वर्ष 2024 में दशहरा मैदान पर हुई थी। कालिदास अकादमी एवं पीजीबीटी के मैदानों सहित तीन हिस्सों में मेला लगा था। वहां जगह की कमी को देखते हुए इसे वर्ष 2025 में इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर वाहन मेले की शुरुआत हुई थी। 2024 में पहले साल 23705 वाहन बिके थे। वर्ष 2025 के मेले में 36225 वाहन बिके। इस बार मेले का यह तीसरा आयोजन है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment