आगरा-मुंबई हाईवे पर 2 तस्कर गिरफ्तार:धार से लाए जा रहे 4 गोवंश छुड़ाए, 3 लाख का टेम्पो जब्त

खरगोन।खरगोन जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़वानी जिले के सेंधवा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चार गोवंश छुड़ाए गए।बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान ने बताया कि गोवंश तस्करी की सूचना मिलने पर खलटांका में वाहनों की सघन चेकिंग की गई। धार जिले के खलघाट की ओर से आ रहे एक सुपर कैरी टेम्पो (MP46ZC3348) को रोका गया।टेम्पो की जांच के दौरान उसमें क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे चार गोवंश मिले। वाहन चालक सेंधवा निवासी भूपेंद्र पिता भोला चौहान और दावलबेड़ी निवासी जाकिर पिता शाकिर खान के पास गोवंश परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment