आईपीएल में आज पंजाब-गुजरात- न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना

ब्रह्मास्त्र चंडीगढ़

आईपीए का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी।

दोनों टीमों के बीच 7वां मुकाबला- आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। आईपीएल 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया।

टीम अपडेट- फर्ग्यूसन कुछ मैच मिस कर सकते हैं पंजाब: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैटर्निटी लीव के कारण शुरूआती कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह टीम जैवियर बार्टलेट या बेन ड्वारशस को शुरूआती मैच खिला सकती है।
पंजाब की टीम इस सीजन भी मजबूत- पंजाब की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टॉप आॅर्डर में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी से एक बार फिर टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नंबर तीन की पोजिशन कप्तान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मिडिल आॅर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह होंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment