ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लगाया है। एक बार फिर ट्रंप ने भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए कहा कि हमने गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोका। उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर भी बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच फिर से यु्द्ध होता है तो अमेरिका कोई भी समझौता नहीं करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता करने जा रहा है। मुझे इस पर गर्व है। हम गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोकने में सफल रहे। दोनों देशों के बीच युद्ध का इतिहास रहा है। हर बार वे दोनों गोलियों के बाद समझौता करने पर राजी हुए हैं। मगर हमने व्यापार के जरिये समझौता कराया। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत ही खतरनाक संघर्ष चल रहा था। यह बहुत बुरा होता जा रहा था। वे दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। अब हालात ठीक हैं।
