अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला- दावा- 55 सैनिकों की मौत, 19 चौकियों पर कब्जा

ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गुरुवार देर रात हमला किया। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए। यह जानकारी टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के हवाले से दी।

अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि कई हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर जब्त किया गया है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सरकार ने आॅपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के हमले अभी भी जारी हैं। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment