अनैतिक काम करने वाले युवक को 45 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार

उज्जैन। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद अनैतिक काम करने वाले युवक को 45 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
बड़नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की बालिका 31 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। 2 दिन बाद बालिका को दस्तयाब किया गया। इस दौरान सामने आया कि उसके साथ शिक्षक कालोनी में रहने वाले कान्हा पिता प्रकाश 20 वर्ष ने अनैतिक काम किया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बालिका के बयान दर्ज कर मामले में अनैतिक काम करने की धारा का इजाफा कर युवक की तलाश शुरू की गई, वह लगातार फरार चल रहा था। 45 दिन बाद गुरूवार रात खबर मिली कि उक्त युवक अपने घर आया हुआ है। तत्काल उसकी गिरफ्तारी के लिये एसआई चांदनी पाटीदार, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, आरक्षक हेमराज खरे, कैलाश गरवाल और महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा शिक्षक कालोनी में घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ा और थाने लेकर आये। जहां विधिवत उसकी गिरफ्तारी कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश होने पर उसे जेल भेजा गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment