अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूली बच्चों की गाड़ी, चालक समेत 8 घायल; एक छात्रा गंभीर

मन्दसौर। जिले के ग्राम रिंडा के पास मंगलवार दोपहर जीनियस पब्लिक स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में सात स्कूली बच्चों समेत वाहन चालक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की सुध ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वेदिका नामक पांच वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। वहीं गनजन और वीरेंद्र प्रजापत को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि पूजा, रियांश, अक्षिता, अंशुल और हिमांशी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।वाहन चालक महेंद्र सिंह राजपूत के गले में गंभीर चोट आई है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही एसडीओपी गिरीश जेजूरकर और अफजलपुर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment