नई दिल्ली। क्लास 8 की सोशल साइंस की टेक्स्टबुक में ज्यूडीशियल करप्शन विवाद पर एनसीईआरटी ने पहली प्रतिक्रिया दी। एनसीईआरटी ने कहा कि वे ज्यूडिशियरी का बहुत सम्मान करते हैं। किताब में गलती अनजाने में हुई है और एनसीईआरटी को उस चैप्टर में गलत मटेरियल शामिल करने का अफसोस है। एनसीईआरटी ने 24 फरवरी को क्लास 8 के स्टूडेंट्स के लिए सोशल साइंस की नई टेक्स्टबुक जारी की थी। ये किताब एकेडमिक सेशन 2026-27 से स्कूलों में पढ़ाई जानी थी। इसका पहला पार्ट जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था। किताब का नाम एक्सप्लोरिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट 2 है। इसमें द रोल आॅफ द ज्यूडीशियरी इन अवर सोसायटी चैप्टर के अंदर ह्यकरप्शन इन द ज्यूडिशियरी का टॉपिक जोड़ा गया है।
अनजाने में गलती हुई, चैप्टर को फिर से लिखा जाएगा : एनसीईआरटी