ब्यावरा। शहर में संचालित समाजसेवी संस्था ह्लखुशियों के ओटलेह्व में रविवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अजमानी परिवार द्वारा संस्था को एक डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स भेंट किया गया, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। संस्था संचालक डॉ सुरजीत सिंह के अनुसार यह फ्रीजर बॉक्स अंतिम संस्कार से पहले शव को अस्थायी रूप से सुरक्षित रखने के लिए उपयोग किया जाता है, जिससे शरीर में किसी प्रकार की दुर्गंध न आए और परिजन सम्मानपूर्वक अंतिम दर्शन कर सकें। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह और अजमानी परिवार के मुखिया संतोख सिंह अजमानी अपने पुत्र परमजीत सिंह के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने यह फ्रीजर ह्लखुशियों के ओटलेह्व संस्था को सौंपा। इस फ्रीजर बॉक्स को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की रहेगी। शव वाहन के माध्यम से इसे संबंधित घर तक भेजा जाएगा और उपयोग के बाद वापस लाया जाएगा। साथ ही, खुशियों के ओटलह्व के दो स्वयंसेवक भी मौके पर जाकर फ्रीजर को इंस्टॉल करने में सहयोग करेंगे।
अजमानी परिवार ने खुशियों के ओटले को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स