होटल नक्षत्र से पंचकोशी ब्रिज तक 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण तेज निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण, तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत पंचकोशी में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होटल नक्षत्र से पंचकोशी मार्ग (ब्रिज) तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य नगर पालिक निगम द्वारा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार किए जा रहे इस कार्य की गुरुवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर प्रगति देखी।
करीब 450 मीटर लंबाई और 24 मीटर चौड़ाई में विकसित किए जा रहे मार्ग पर एक साइड में लगभग 300 मीटर तक डीएलसी (DLC) कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुक्त मिश्रा ने कहा कि मार्ग निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने लेआउट के अनुसार सड़क की वास्तविक चौड़ाई की नपती सुनिश्चित करने तथा शेष निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने डीएलसी कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर पीक्यूसी (PQC) निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा, ताकि पूरी परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण हो सके और पंचकोशी मार्ग पर आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को इसका लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री रवि राठौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment